
ग़द्दारी के मामले में कार्रवाई, आतंकी सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 सरकारी मुलाज़िम बर्खास्त
Zee News
बर्खास्त किए गए 11 मुलाज़मीन में से 4 अनंतनाग से, 3 बडगाम से, श्रीनगर, पुलवामा और कुपवाड़ा से एक-एक हैं.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में मुल्क मुख़ालिफ़ सरगर्मियों को लेकर 11 सरकारी मुालाज़िमों को बर्खास्त कर दिया गया है. इन 11 सरकारी मुालाज़िमों के ख़िलाफ़ आइन की दफा- 311 (2) (C) के तहत यह कार्रवाई की गई है. इन बर्खास्त किए गए 11 सरकारी मुालाज़िमों में आतंकी सलाहुद्दीन के दो बेटे भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बर्खास्त किए गए 11 मुलाज़मीन में से 4 अनंतनाग से, 3 बडगाम से, श्रीनगर, पुलवामा और कुपवाड़ा से एक-एक हैं. इनमें से 4 एजुकेशन डिपार्टमेंट में 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस में और 1-1 कृषि, कौशल विकास, बिजली, एसकेआईएमएस और हेल्थ डिपार्टमेंट्स में काम कर रहे थे.More Related News
