
गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- राजस्थान में घुसने के लिए तड़प रहे ED और CBI
Zee News
गहलोत ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी, आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) राजस्थान में घुसने के लिए तड़प रही हैं.
जयपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सोमवार को राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी, आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) राजस्थान में घुसने के लिए तड़प रही हैं. इसके साथ गहलोत ने इन एजेंसियों के अधिकारियों से अपील की है वे किसी 'ऊपरी दबाव' में ना आकर कानूनी ‘प्रणाली’ के अनुरूप काम करें ताकि इनकी साख बनी रहे.
More Related News
