)
गवर्नर पद में भी 'गवर्नमेंट' बनाने की रणनीति, BJP ने एक तीर से कैसे लगाए तीन निशाने?
Zee News
New Governor List: भाजपा के 6 दिग्गज नेताओं को गवर्नर बनाया गया है. पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये नियुक्तियां की हैं. इनमें महाराष्ट्र और झारखंड के बड़े वोट बैंक को रिझाने की भी कोशिश हुई है. ये तो समय बता पाएगा कि ये कोशिश कितनी कामयाब हो पाती है.
नई दिल्ली: New Governor List: देश के 6 राज्यों को नए राज्यपाल मिल चुके हैं. तीन राज्यपालों के तबादले हुए हैं. भाजपा ने कई नेताओं को सक्रिय राजनीति से छुट्टी देकर गवर्नर पद से नवाजा है, पार्टी ने एक तीर से तीन निशाने लगाए हैं. कई नेताओं की नियुक्ति साल के अंत में होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई है. इसके अलावा, कई राज्यों में विधानसभा की कुछ सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं. इनको मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने ये बड़ा सियासी दांव चला है.
More Related News
