
गले की फांस बना IPS गौरव बंसवाल का एक ट्वीट, स्क्रीनशॉट वायरल, जानिए क्या है पूरा माजरा?
Zee News
इस ट्वीट में भीम आर्मी चीफ को भी ‘टैग’ किया गया है साथ ही ‘हैशटैग’ यूपी इलेक्शन 2022 लगाया गया है. विवाद ने तूल पकड़ा तो यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया, साथ ही ट्विटर अकाउंट भी एक्सिस्ट नहीं दिखा रहा है.
लखनऊ: यूपी कैडर के वर्ष 2014 बैच के आईपीएस गौरव बंसवाल अपनी तैनाती से संबंधित एक ट्वीट कर विवादों में फंस गए हैं. नॉन कैडर पोस्ट पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने की सूचना मात्र से संबंधित उनका यह ट्वीट चर्चा में आ गया है. इस ट्वीट में उन्होंने भीम आर्मी को भी टैग किया है. डीजीपी मुख्यालय का कहना है कि इस ट्वीट का परीक्षण कराया जा रहा है. ये भी पढ़ें-More Related News
