)
गलवान संघर्ष पर नया खुलासा, अमेरिका ने हटाया रहस्य से पर्दा, बॉर्डर ब्लडशेड के पीछे छुपा था चीन का न्यूक्लियर ब्लास्ट गेम!
Zee News
china nuclear testing: अमेरिका के 2026 के खुलासे के अनुसार, चीन ने गलवान हिंसा के एक सप्ताह बाद 22 जून 2020 को चोरी से परमाणु परीक्षण किया. यह दावा ऐसे समय आया है जब चीनी सेना में बड़े स्तर पर सफाई चल रही है. इससे गलवान संघर्ष को लेकर नई भू-राजनीतिक थ्योरी सामने आई है.
china nuclear testing: भारत में इस समय पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की किताब फोर स्टार ऑफ डेस्टिनी चर्चा में है. इसमें भारत और चीन के विवाद का किस्सा है. जिस किस्से पर विवाद है, उसके कुछ दिन बाद ही गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे. इस हिंसा में चीन के भी सैनिक शहीद हुए थे, लेकिन चीन की तरफ से शहीद सैनिकों की संख्या कभी नहीं बताई गई. हालांकि तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत से ज्यादा चीनी सेना को नुकसान हुआ था. इस हिंसक झड़प का कारण सीमा विवाद था, लेकिन अब इस विवाद के पीछे एक नई कहानी सामने आई है. जो किसी जियोपॉलिटिकल थ्रिलर की तरह है. : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
