
गर्लफ्रेंड को लेकर 3 दोस्तों में झगड़ा, दो ने मिलकर एक को उतारा मौत के घाट
NDTV India
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की और 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी.
दिल्ली के सरिता विहार इलाके में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में 3 दोस्तों में झगड़ा हुआ जिसमें एक दोस्त की 2 दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक 4 जुलाई को ओखला टैंक के पास जंगल के इलाके में एक शख्स का शव बरामद हुआ. शव पर चोट के कई निशान थे. बाद में मृतक की पहचान 23 साल के ओवैष के तौर पर हुई. ओवैष जामिया नगर का रहने वाला था.












