गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, मार्च के महीने में सबसे ज्यादा रहा तापमान, इन राज्यों में रहेगा बुरा हाल
ABP News
Heatwave Conditions: इस बार मार्च महीने से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई थी और देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था.
Heatwave Conditions: देश में इस बार गर्मी ने मार्च महीने में पिछले 122 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मार्च 2022 में दर्ज किया गया औसत अधिकतम तापमान 1901 से 2022 तक पिछले 122 सालों में 33.10 डिग्री सेल्सियस के साथ अब तक का सबसे अधिक है और इसने 33.09 डिग्री सेल्सियस के मार्च 2010 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
इस बार मार्च महीने से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई थी और देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था. राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 40 डिग्री तक तापमान मार्च में दर्ज किया गया और इस बार की गर्मी को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि कई रिकॉर्ड टूटेंगे और वही हुआ.
More Related News