
गर्मी के साथ एसी की बिक्री ने भी तोड़े रिकॉर्ड, अप्रैल में 17.5 लाख एसी बिके
Zee News
अप्रैल में गर्मी के साथ-साथ एसी की बिक्री ने भी रिकॉर्ड तोड़ा. गर्मी की शुरुआत के साथ ही घरों में इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में जोरदार उछाल आया है. एसी कंपनियों को उम्मीद है कि इस साल उनकी बिक्री रिकॉर्ड 90 लाख इकाइयों पर पहुंच जाएगी.
नई दिल्लीः अप्रैल में गर्मी के साथ-साथ एसी की बिक्री ने भी रिकॉर्ड तोड़ा. गर्मी की शुरुआत के साथ ही घरों में इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में जोरदार उछाल आया है. एसी कंपनियों को उम्मीद है कि इस साल उनकी बिक्री रिकॉर्ड 90 लाख इकाइयों पर पहुंच जाएगी.
अप्रैल में 17.5 लाख एसी बिके उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण विनिर्माता संघ (सिएमा) ने बताया कि अप्रैल में रिकॉर्ड 17.5 लाख एसी बिके हैं, जो इस महीने के लिए अब तक का उच्चतम स्तर है.
More Related News
