गर्मियों में इस फल के सेवन से बढ़ेगी शरीर की इम्यूनिटी, जानें एक्सपर्ट के मुताबिक इसके फायदे
Zee News
गर्मियों के कुछ मौसमी फलों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। एक्सपर्ट ने भी इस फल को इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार बताया है।
गर्मी के मौसम में कई फल ऐसे आते हैं, जो शरीर को कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स देते हैं। चूंकि ये फल दूसरे मौसम में मिलने मुश्किल होते हैं, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में इन मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्मी के मौसम में मिलने वाला खरबूजा (Muskmelon Benefits) भी एक ऐसा ही फल है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाकर संक्रमण व रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। खरबूजा एक रंगीन व मीठा फल है। जिसका साइंटिफिक नाम Cucumis Melo है। यह गॉर्ड (Gourd) परिवार से ताल्लुक रखता है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसकी अलग-अलग प्रजाति पाई जाती है। ये भी पढ़ें:More Related News