
गरीबों के कागज लगाकर 100 फर्जी फर्में बनाईं, 185 करोड़ के फर्जी इनवॉइस किए जारी; CGST का बड़ा खुलासा
Zee News
सेंट्रल जीएसटी (GST) ने बड़ा खुलासा किया है. आगरा में 33.5 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन्होंने फर्जी फर्मों के जरिए 184.56 करोड़ के फर्जी इनवॉइस जारी किए.
आगरा: सेंट्रल जीएसटी (GST) ने फर्जी फर्म बनाकर और फर्जी इनवॉइस जारी करके 33.5 करोड़ रुपये की कर चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले को यहां अब तक की सबसे बड़ी टैक्स चोरी बताया जा रहा है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम ऋषभ मित्तल, वरुण गुप्ता, विकास अग्रवाल और सुनील कुमार राठौर हैं. जॉइंट कमिश्नर CGST भवन कुमार मीणा के मुताबिक जांच में पता चला कि चारों आरोपियों ने पिछले तीन साल के दौरान अलग-अलग नामों और पतों पर करीब 100 फर्मों का गठन किया. इन फर्मों के बीच करीब 184.56 करोड़ के फर्जी इनवॉइस जारी किए गए. इस तरह आरिपियों ने करीब 33.5 करोड़ की टैक्स चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कर सरकार को टैक्स का नुकसान पहुंचाया. पकड़े गए आरोपियों से सेंट्रल जीएसटी की पूछताछ जारी है.More Related News
