
गरीबी के बावजूद स्टूडेंट ने CM MK Stalin को दिए सोने के 2 सिक्के, अब सरकार देगी 'तोहफा'
Zee News
सौम्या ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह सरकारी नौकरी की उम्मीद नहीं कर रही है. उनकी मदद से उसे किसी प्राइवेट फर्म में भी नौकरी मिल जाए तो एहसान मानेगी. अब मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (MK. Stalin) ने सौम्या से नौकरी का वादा किया है.
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (MK. Stalin) ने जन राहत कोष में 2 गोल्ड कॉइन्स (Gold coins) देने वाली लड़की को नौकरी देने का वादा किया है. कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रही आर. सौम्या, अपने पिता के साथ रहती है और उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं इसके बाद भी उसने CM को 2 गोल्ड कॉइन्स दान में दिए, इससे स्टालिन प्रभावित हुए हैं. आर. सौम्या के पिता आविन दूध फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. सौम्या ने मुख्यमंत्री को उस दौरान 2 गोल्ड कॉइन सौंप दिए, जब वह मेत्तूर के दौरे पर थे. सौम्या ने उसने नौकरी देने की गुहार लगाते हुए एप्लीकेशन भी दिया था. उसने आवेदन में कहा है कि वह अपने पिता राधाकृष्णन के साथ किराए के मकान में रह रही है और उसकी मां का निमोनिया के कारण निधन हो गया.More Related News
