
गन्ना किसानों को हुकूमत का बड़ा तोहफा, FRP बढ़ाकर 290 रुपए प्रति क्विंटल किया
Zee News
Farmer Latest News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गन्ने का एफआरपी यानी फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस बढ़ा दिया है. इसको लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.
नई दिल्ली: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है, मरकज़ी हुकूमत ने गन्ने का समर्थन मूल्य (FRP) बढ़ाने का ऐलान किया है. वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी की सदारत में हुई सीसीईए की बैठक में ये फैसला लिया गया कि 290 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 10 फीसीद से ज्यादा की वसूली में प्रत्येक 0.1 फीसदी के इज़ाफ़े और एफआरपी में 2.90 रुपये प्रति क्विंटल की कमी के लिए 2.90 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम रिकवरी में हर 0.1 फीसदी की कमी के लिए दिया जाएगा. कैबिनेट विज्ञप्ति कहा गया है, 'किसानों के हितों की हिफाज़त के लिए सरकार के सक्रिय दृष्टिकोण को चीनी मिलों के मामले में कोई कटौती नहीं करने के फैससा में भी देखा जाता है, जहां वसूली 9.5 फीसदी से कम है. ऐसे किसानों को आगामी चीनी सीजन 2021-22 मौजूदा चीनी सीजन 2020-21 में 270.75 रुपये प्रति क्विंटल के बजाए गन्ने के लिए 275.50 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा.More Related News
