
गद्दाफी का बेटा सादी गद्दाफी लीबिया की जेल से हुआ रिहा, तुर्की के लिए रवाना
Zee News
सादी पर 2005 में एक फुटबॉल खिलाड़ी और लीबिया की राष्ट्रीय टीम के कोच के कत्ल में कथित संलिप्तता के आरोप में मुकदमा चल रहा था.
त्रिपोली: लीबिया के प्रशासन ने सात साल से अधिक समय की कैद के बाद मुअम्मर गद्दाफी के एक बेटे को रिहा कर दिया है. पड़ोसी नाइजर से हवालगी के बाद राजधानी त्रिपोली में वह कैद रहे थे. अपनी रिहाई के फौरन बाद वह तुर्की के लिए रवाना हो गए. सादी पर 2005 में एक फुटबॉल खिलाड़ी और लीबिया की राष्ट्रीय टीम के कोच के कत्ल में कथित संलिप्तता के आरोप में मुकदमा चल रहा था. उस अब रिहा कर दिया गया है. उन्हें अप्रैल 2018 में इस मामले में बरी कर दिया गया था. मकामी मीडिया के मुताबिक, 27 वर्षीय सादी अपनी रिहाई के फौरान बाद तुर्की के लिए रवाना हो गए, और अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मिस्र जाने की योजना बना रहे है.More Related News
