
गणतंत्र दिवस हिंसा के आरोपी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत
Zee News
हासदा हरियाणा के सोनीपत जिले में खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर हुआ. पुलिस निरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि सिद्धू की एसयूवी ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि सिद्धू के साथ वाहन में मौजूद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है.
चंडीगढ़: पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के लाल किला के पास हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता होने के आरोपी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. हासदा हरियाणा के सोनीपत जिले में खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर हुआ. Punjabi actor Deep Sidhu dies in a road accident near Sonipat in Haryana, confirms Sonipat Police. Details awaited.
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी खरखौदा पुलिस थाने के निरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि सिद्धू की एसयूवी ट्रक से टकरा गई. अधिकारी ने बताया, ‘उनकी हादसे में मौत हो गई.’ उन्होंने बताया कि सिद्धू के साथ वाहन में मौजूद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है.
