)
गणतंत्र दिवस पर वंदे मातरम् की GEN-Z सेंट्रिक झांकी; कर्तव्य पथ पर सुनाई देगा 1928 का रिकार्ड दुर्लभ संस्करण
Zee News
Republic day 2026: संस्कृति मंत्रालय द्वारा इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर GEN-Z सेंट्रिक झांकी निकाली जाएगी. यह झांकी वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही है. जब झांकी कर्तव्य पथ से गुजरेगी, तब 1928 में रिकॉर्ड किया गया वंदे मातरम् का दुर्लभ संस्करण भी सुनाया जाएगा, जिसे विष्णुपंत पगनीस ने गाया था.
Republic day 2026: भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. यह समारोह विगत कई वर्षों से अलग और खास होने वाला है. क्योंकि गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कई अनोखा नजारा दिखाई देने वाला है. पहली इंडियन आर्मी के भारतीय ब्रीड के कुत्ते कर्तव्य पथ पर परेड करेंगे. इसके अलावा इस पर गणतंत्र दिवस पर एक खास वंदे मारतम् से संबंधित झांकी निकलने वाली है, जो काफी चर्चा में है. वंदे मातरम् से संबंधित झांकी संस्कृति मंत्रालय द्वारा निकाली जाएगी. इस झांकी को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया है. जिसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने बनाया है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
