
गणतंत्र दिवस परेड : झांकी में सेना अपनी विकसित वर्दी और हथियारों का करेगी प्रदर्शन
Zee News
भारतीय सेना की टुकड़ियां 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर नई वर्दी सहित विभिन्न वर्दी पहनेंगी.
नई दिल्ली: भारतीय सेना की टुकड़ियां 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर नई वर्दी सहित विभिन्न वर्दी पहनेंगी. भारतीय सेना यह प्रदर्शित करेगी कि दशकों के दौरान वर्दी और हथियार कैसे विकसित हुए हैं.
कुल मिलाकर 16 मार्चिग दल होंगे परेड में शामिल. चीफ ऑफ स्टाफ, दिल्ली क्षेत्र मेजर जनरल आलोक काकर ने बताया कि 'गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों के 8 दल शामिल होंगे. जिसमें थल सेना से 6, वायुसेना और नौसेना से एक-एक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से चार, दिल्ली पुलिस से एक. एनएसएस से एक और नेशनल कैडेट कोर से दो दल शामिल होंगे.' अधिकारी ने आगे कहा कि भारतीय सेना यह प्रदर्शित करेगी कि परेड में दशकों के दौरान वर्दी और हथियार कैसे विकसित हुए हैं.
