
गड्ढों पर सियासतः CM शिवराज ने कहा था- जल्द भरें भोपाल सड़क के गड्ढे, कांग्रेस बोली- बाकी प्रदेश को भी देखें
Zee News
भोपाल के बाहर भी घूम कर देखें CM. प्रदेश की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क ये बता पाना मुश्किल हो गया है.
भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को महत्त्वपूर्ण बैठक करते हुए भोपाल की सड़कों पर नाराजगी जताई थी. अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा था कि बिना एक्सक्यूज के सभी सड़कें तत्त्काल रिपेयर होनी चाहिए. इस पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया, पूर्व मंत्री ने कहा कि भोपाल के बाहर भी घूम कर देखें CM. प्रदेश की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क ये बता पाना मुश्किल हो गया है. धन्यभाग भोपाल की सड़कों का मुख्यमंत्री जी की नजरें इनायत हो गई। उम्मीद है बाकी प्रदेश की सड़कों पर मुख्यमंत्री जी की नज़र जल्द पड़ेगी | जिम्मेदार अधिकारी कर रहे लापरवाही BJP नेता व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट कर CM शिवराज को प्रदेश भर की सड़कों की ओर ध्यान देने के लिए कहा. इस पर अब कांग्रेस पार्टी ने समर्थन करना शुरू कर दिया. कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं. मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह भोपाल के अलावा प्रदेश की बाकी सड़कों पर भी ध्यान दें. — Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP)More Related News
