
खेत में जबरदस्ती शराब पिलाकर किया बलात्कार, गिरफ्तार
Zee News
आरोपी महिला को अपने खेत में ले गया और वहां उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया.
दावणगेरेः कर्नाटक पुलिस ने दावणगेरे जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और दूसरे की तलाश कर रही है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
कोल्डड्रिंक बताकर पिलाई शराब पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को कोल्डड्रिंक बताकर शराब पिलाई और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. महिला अपनी बहन और मां के साथ रह रही है. आरोपी व्यक्ति मैसूरहल्ली निवासी प्रभु और कुंडवाड़ा गांव निवासी किरण कुमार हैं.
More Related News
