
खाना खिलाने से लेकर अंतिम संस्कार तक, कोविड प्रभावितों की मदद कर रहे हैदराबाद के 10 Techies
NDTV India
हैदराबाद के इन 10 तकनीकी विशेषज्ञों के लिए पिछले 15 माह का समय, घटनाप्रधान और सार्थक रहा है, पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के दौरान ये भूखे प्रवासियों और जरूरतमंदों को भोजन कराने के मकसद से साथ आए थे. जब खुद के संसाधन पर्याप्त साबित नहीं हुए तो इन्होंने ऐसे लोगों से ऑनलाइन संपर्क साधा जो जरूरतमंदों की मदद तो करना चाहते थे लेकिन पता नहीं था कि यह किस तरह की जा सकती है.
यह देर रात का वक्त है लेकिन साई तेजा के हैदराबाद स्थित आवास में काम जारी है. 29 साल का यह techie (तकनीकी विशेषज्ञ) और उसके दोस्त, हर कोई (इसमें उसकी मां, दादी, भतीजी भी शामिल हैं) दवाओं के बड़े बक्सों को खोलने और इन्हें वापस छोटी किट में पैक करने में व्यस्त हैं ताकि इन्हें तेलंगाना के सुदूर स्थित आदिवासी इलाकों में वितरित किया जा सके. यह कोविड दवाएं, सेनिटरी मास्क, पीपीई किट, सैनिटाइजर और अन्य चीजें दानदाताओं की ओर से प्रदान की गई हैं और इन्हें उन इलाकों में बांटा जाना है जहां ऐसे संसाधनों की पहुंच नहीं है या फिर ये लोगों की आर्थिक क्षमता के बाहर हैं.











