
खरगोन हिंसा के दौरान लापता हुआ इब्रेश खान का मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लागाए ये आरोप
Zee News
खरगोन हिंसा को लेकर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आठ दिनों तक इब्रेश खान की मौत को छुपाए रखा.
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान लापता हुआ 30 वर्षीय व्यक्ति हिंसा का पहला शिकार बना है. मृत व्यक्ति के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आठ दिनों तक उसकी मौत को छुपाए रखा. पुलिस ने सोमवार को कहा कि खरगोन के आनंद नगर इलाके में फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण इब्रेश खान का शव आठ दिनों तक इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में रखा था.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इब्रेश खान की मौत पत्थरों से सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है. दस अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान खरगोन शहर में सांप्रदायिक हिंसा में आगजनी और पथराव हुआ. जिसके कारण शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया.
More Related News
