)
खत्म हुआ इंतजार! वायुसेना पहला Tejas Mk-1A होने वाला है डिलीवर; इस घातक रडार और घातक मिसाइल से लैस
Zee News
Tejas Mk 1A fighter jet first delivery: भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस का सबसे उन्नत संस्करण, तेजस Mk-1A, भारतीय वायुसेना को जल्द ही मिलने वाला है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाया गया यह विमान कई नई और अत्याधुनिक क्षमताओं से लैस होगा, जो इसे पिछले संस्करणों से कहीं ज्यादा घातक बना देगा.
Tejas Mk 1A fighter jet first delivery: भारतीय वायुसेना के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है. उसका सबसे महत्वपूर्ण स्वदेशी लड़ाकू विमान, तेजस Mk-1A, अब डिलीवरी के लिए तैयार है. यह विमान वायुसेना को उस समय मिलेगा, जब उसे अपनी स्क्वाड्रन की संख्या बढ़ाने की सख्त जरूरत है. तेजस Mk-1A न सिर्फ एक स्वदेशी विमान है, बल्कि यह कई नई तकनीकों और हथियारों से लैस है, जो इसे किसी भी विदेशी विमान के बराबर खड़ा कर सकते हैं. इस विमान को उत्तम एईएसए (AESA) रडार, स्वदेशी अस्त्र मिसाइल और एक नई इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट जैसी प्रणालियों से लैस किया गया है, जो इसकी मारक क्षमता को काफी बढ़ा देंगी.
