)
खटमल-मच्छर के कारण खतरे में पड़ सकती हैं सैकड़ों जानें, इंडियन रेलवे के लोको पायलट ने दर्ज की शिकायत
Zee News
रेलवे रनिंग रूम वो जगह होती है, जहां ट्रेन के ड्राइवर यानी लोको पायलट अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद आराम करते हैं. वहीं मच्छर और खटमल के कारण लोको पायलट अपनी नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने काफी शिकायत की है.
नई दिल्ली: रात में अच्छी खासी नींद आए और अचानक से मच्छर-खटमल आए जाए तो जाहिर है कि आप अब सोने से तो रहे. बता दें कि ये खटमल-मच्छर ट्रेनों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं. सुनने में थोड़ा अटपटा लगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल सच है. दरअसल रेलवे रनिंग रूम में रखी गई एक कंप्लेन बुक में इसको लेकर शिकायत दर्ज की गई है.
More Related News
