
क्या वाकई चांद देखने के चक्कर में जुड़वां भाई 25वीं मंजिल से गिरे? पुलिस को है ये 'शक'
Zee News
मृतक बच्चों के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटों को चांद देखना अच्छा लगता था, उन्हें मोबाइल पर गेम खेलना पंसद था और वे छिपकली से नफरत करते थे. साथ ही जब कभी वे उसे देख लेते थे तो वे उसे डराकर भगाने की कोशिश करते थे.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित सिद्धार्थ विहार इलाके में शनिवार रात एक हाई राइज बिल्डिंग के 25वीं फ्लोर पर फ्लैट की बालकनी से गिरकर से दो जुड़वा भाइयों की मौत हो गई थी. पुलिस अब मौत की घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि यह हादसा ही था या फिर सुसाइड की घटना तो नहीं है.
क्षेत्र के थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि दोनों किशोरों के माता-पिता की ओर से इसे दुर्घटना बताया गया है और इस मामले में उन्होंने कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है. लेकिन फिर भी पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कर रही पुलिस को यह भी शक हो रहा है कि कहीं यह किसी मोबाइल गेम के किसी चैलेंज से जुड़ी सुसाइड तो नहीं है, क्योंकि दोनों किशोरों को मोबाइल गेम काफी पसंद था.
