
क्या खतरे में है Maharashtra का गठबंधन? Shiv Sena बोली- जिन्हें अकेले चुनाव लड़ना है, लड़ लें
Zee News
एक ही दिन में दूसरी बार शिवसेना कांग्रेस पर हमलावर हुई है. नाम लिए बिना शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि जिन लोगों को अकेले चुनाव लड़ना है, वे लड़ लें.
मुंबई: ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस गठबंधन में शिवसेना के साथ कांग्रेस और एनसीपी है. ठाकरे के 'अकेले चुनाव लड़ने पर लोग चप्पल से मारेंगे' बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने भी ऐसा ही बयान दे दिया है. राउत ने दो टूक कह दिया है, 'चुनाव में कुछ गठबंधन होते हैं मगर लड़ाई अपने दम पर लड़ी जाती है. चाहे महाराष्ट्र की अस्मिता का मुद्दा हो या शिवसेना के अस्तित्व का, यदि हमें अकेले लड़ना पड़ा तो हम लड़ेंगे.' शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि पार्टी के 55 वें स्थापना दिवस पर सीएम और हमारे पार्टी प्रमुख ने उन लोगों को बता दिया है जो लोग महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं. राउत ने कहा, 'यदि वे अकेले चुनाव लड़ेंगे तो क्या क्या हम चुपचाप बैठे रहेंगे? जो लड़ना चाहते हैं, वो अकेले चुनाव लड़ें. हम भी ऐसा ही करेंगे. शिवसेना हमेशा अपनी ताकत पर ही लड़ाई करती है.'More Related News
