
क्लाइमेट चेंज से भारत को हुआ करोड़ों रुपये का नुकसान, चीन पर पड़ा इतना ज्यादा असर
Zee News
क्लाइमेट चेंज (Climate Change) की वजह से भारत को बड़ा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है. विश्व मौसम संगठन (WMO) की रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन की वजह से देशों को होने वाले औसत आर्थिक नुकसानों का भी ब्योरा दिया गया है.
नई दिल्ली: क्लाइमेट चेंज (Climate Change) की वजह से दुनियाभर में असर हुआ है और इस बीच भारत को बड़ा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है. संयुक्त राष्ट्र (UN) के वैश्विक मौसम संस्थान (वर्ल्ड मीटिओरोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन) ने अपनी सालाना प्रकाशित होने वाली 'स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन एशिया' रिपोर्ट में कहा है कि महाद्वीप के हर क्षेत्र में बढ़ते तापमान का प्रभाव पड़ा है.
विश्व मौसम संगठन (WMO) की इस रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन की वजह से देशों को होने वाले औसत आर्थिक नुकसानों का भी ब्योरा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल चक्रवात, बाढ़ और सूखा जैसे प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भारत को 87 अरब डॉलर यानी करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
