)
क्रूज मिसाइल की दुनिया में क्रांति की तैयारी! DRDO बढ़ा रहा LRLACM मिसाइल की रेंज, टॉमहॉक से होगा मुकाबला
Zee News
भारत की 1,000 किमी रेंज वाली LRLACM क्रूज मिसाइल अब और ताकतवर बनने जा रही है. DRDO इसकी रेंज 2,500 किमी तक बढ़ाने पर काम कर रहा है. मणिक इंजन, हल्का ढांचा और हाई-डेंसिटी फ्यूल भारत को अल्ट्रा लॉन्ग रेंज मिसाइल क्लब में पहुंचा सकते हैं.
LRLACM Cruise Missile: भारत की क्रूज ब्रह्योस मिसाइल दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक है. यहां तक रेंज को अगर अलग करके देखा जाए तो यह टॉमहॉक मिसाइल से भी बेहतर है. अब इस क्रूज मिसाइल की दुनिया में भारत एक और कमाल करने जा रहा है. 1000 किमी रेंज वाली लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की ताकत और बढ़ने वाली है. इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, DRDO अब इसकी रेंज को भविष्य में कई गुना बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है. DRDO की अहम लैब्स ADE और GTRE मिलकर इस मिसाइल के अगले वर्ज़न तैयार कर रही हैं.
