
क्यों डराते हो ज़िंदां की दीवार से…
The Wire
किसी भी आम नागरिक के लिए जेल एक ख़ौफ़नाक जगह है, पर देवांगना, नताशा और आसिफ़ ने बहुत मज़बूती और हौसले से जेल के अंदर एक साल काटा. उनके अनुभव आज़ादी के संघर्ष के सिपाहियों- नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जेल वृतांतों की याद दिलाते हैं.
देवांगना कलीता और नताशा नरवाल के नाम से कौन जागरूक भारतवासी वाक़िफ़ न होगा आज. एक साल की जेल के बाद ज़मानत पर रिहा हुए करीब चार हफ़्ते हुए हैं और आगे का वक़्त भी लंबी जद्दोजहद का है. यही बात आसिफ़ इक़बाल तनहा की भी है, जो उन दोनों के साथ ज़मानत पर रिहा हुए. ‘और फिर अचानक न जाने कहां से, कैसे, वह हुआ कल शाम. सूरज के छिपने से पहले का समां था….. आसमान ग़ैर-मामूली तौर पर नीला और साफ़, शाम की नाज़ुक रौशनी छेड़छाड़ करती हुई सी, सूरज बादलों में छुपता और कभी उनमें से झांकता हुआ सा, और बहुत ही हल्की सी बूंदाबांदी. एक पल को मन में एक आस ने दस्तक दी, लेकिन मैं उम्मीद लिए हुए भी डर रही थी. ‘मगर जेल में तो सूर्योदय और सूर्यास्त दिखाई नहीं देते थे. क्षितिज हमसे छिपा हुआ था और प्रात:काल तप्त सूर्य हमारी रक्षक दीवारों के ऊपर देर से निकलता था. कहीं चित्र-विचित्र रंग का नामोनिशान नहीं था और हमारी आंखें सदा उन्हीं मटमैली दीवारों और बैरकों का दृश्य देखते-देखते पथरा गई थीं. वे तरह-तरह के प्रकाश, छाया और रंगों को देखने के लिए भूखी हो रही थीं और जब बरसाती बादल अठखेलियां करते हुए, तरह-तरह की शक्लें बनाते हुए, भिन्न-भिन्न प्रकार के रंग धारण करते हुए हवा में थिरकने लगे तो मैं पगलों की तरह आश्चर्य और आह्लाद से उन्हें निहारा करता. कभी-कभी बादलों का तांता टूट जाता और इस प्रकार जो छिद्र हो जाता, उसके भीतर से वर्षा-ऋतु का एक अद्भुत दृश्य दिखाई देता था. उन छिद्र में से अत्यंत गहरा नीला आसमान नज़र आता था, जो अनंत का ही एक हिस्सा मालूम होता था.’ (मेरी कहानी, पृष्ठ- 122) ‘जेल की मेरी पहली मियाद के दिन… मेरे और जेल कर्मचारियों, दोनों ही के लिए क्षोभ और बेचैनी के दिन थे. जेल के अफ़सर इन नई तरह के अपराधियों की आमद से घबरा-से गए थे. इन नए आने वालों की महज़ तादाद ही, जो दिन-ब-दिन बढ़ती ही जाती थी, ग़ैर-मामूली थी… इससे भी ज़्यादा चिंता की बात यह थी कि नये आने वाले लोग बिल्कुल निराले ढंग के थे. ‘2 बजे सुपरिंटेंडेट ने गवर्नमेंट बंबई का एक तार हवाले किया जिसमें हादसे की ख़बर दी गई थी… इस तरह हमारी छत्तीस बरस की इज़दवाज़ी [दांपत्य] ज़िंदगी ख़त्म हो गई और मौत की दीवार हम दोनों में हायल हो गई. हम अब भी एक-दूसरे को देख सकते हैं, मगर इसी दीवार की ओट से. मुझे इन चंद दिनों के अंदर बरसों की राह चलनी पड़ी है. मेरे अज़्म [साहस] ने मेरा साथ नहीं छोड़ा मगर मैं महसूस करता हूं कि मेरे पांव शल [शिथिल] हो गए हैं.’ (ग़ुबार-ए-ख़ातिर, पृष्ठ- 250) आज हममें से बहुतों के मन में इनके लिए इसलिए इज़्ज़त है कि इन्होंने यह एक साल साबितक़दमी से गुज़ारा. मगर हमें यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि ‘जेल’ किसी भी आम नागरिक के लिए ख़ौफ़नाक जगह है. इस हवाले से देवांगना, नताशा और इनके हमख़याल जिन्हें जेल जाना पड़ा, अपवाद नहीं हैं- वे हमारी ही तरह के आम भारतीय नागरिक हैं. और फिर, उनमें सबसे बड़ी उम्र का बच्चा चीख उठा- ‘आंटी देखो, इंद्रधनुष!’ … बच्चों में एक तहलका-सा मच गया. हर बच्चा चाहता था कि उसे गोद में उठाया जाए और उसे इंद्रधनुष का बेहतर नज़ारा देखने को मिले. महिलाएं भी शोर मचातीं, एक दूसरे को बाहर आकर यह दृश्य देखने को बुला रही थीं… बहुतों के लिए यह पहला इंद्रधनुष था – ‘कभी सोचा नहीं था जेल में आकर पहली बार देखूंगी.’ यूं आदमी तो सभी वर्ग के थे, मगर मध्यम वर्ग के बहुत ज़्यादा थे. लेकिन इन सब वर्गों में एक बात सामान्य थी. वे मामूली सज़ायाफ़्ता लोगों से बिल्कुल दूसरी तरह के थे और उनके साथ पुराने तरीक़े से बर्ताव नहीं किया जा सकता था. अधिकारियों ने यह बात मानी तो, मगर मौजूदा कायदों की जगह दूसरे कायदे न थे; और न पहले की कोई मिसालें थीं, न कोई पहले का तजुरबा. शायद इसी लिए एक आम नागरिक के तौर पर पिछले एक साल के दौरान यह ख़याल बार-बार मन में आता रहा कि जेल का जीवन उनके लिए कैसा होगा, कैसे हालात में वे रहते होंगे. ख़ास बात मगर यह है कि नज़रबंदी के मुश्किल दिनों में भी उन्होंने हौसला बनाए रखा और जिन भी हालात का सामना करना पड़ा, उनमें से भी अपने लिए बेहतर काम निकाल लिया- इसीलिए उनके बारे में सोचते वक़्त आज़ादी के संघर्ष के सिपाहियों का भी ध्यान आता है जिन्होंने अपनी क़ैद के दिन भी ज़ाया नहीं होने दिए थे. और इंद्रधनुष के ग़ायब होने के बाद नए सवाल आए- ‘आंटी, वो कहां गया?’ ‘वो क्यों चला गया?’ ‘कल आएगा क्या?’ ‘क्यों हमेशा नहीं रहता?’ मामूली कांग्रेसी क़ैदी न तो बहुत दब्बू था और न नरम. और जेल के अंदर होते हुए भी अपनी तादाद ज़्यादा होने से उस में यह ख़याल भी आ गया था कि हम में कुछ ताक़त है. बाहर के आंदोलन से और जेलख़ानों के अंदर के मामलों में जनता की नई दिलचस्पी पैदा हो जाने के कारण, वह और भी मज़बूत हो गया था. इस प्रकार कुछ-कुछ तेज़ रुख़ होते हुए भी हमारी सामान्य नीति जेल-अधिकारियों से सहयोग करने की थी.’ (मेरी कहानी, पृष्ठ- 119-120) ज़मानत पर रिहाई के बाद देवांगना, नताशा और आसिफ़ द्वारा सार्वजनिक तौर पर साझा की गई बातों से कुछ-कुछ अंदाज़ा हुआ कि कैसे बसर हुए होंगे उनके ये जेल के दिन. देवांगना और नताशा की बातें सुनते हुए दिमाग़ में जवाहरलाल नेहरू की आत्मकथा और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के ‘ग़ुबार-ए-ख़ातिर’ के कुछ अंश याद आते रहे, जिनमें उन की जेलयात्राओं के वृत्तांत हैं.
यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.

मनरेगा के राज्य-स्तरीय तथ्य एक राजनीतिक रूप से असहज स्वरूप दिखाते हैं. यह कार्यक्रम उन इलाकों में सबसे सफल नहीं रहा जहां ज़रूरत सबसे ज़्यादा थी, बल्कि वहां बेहतर रहा जहां प्रशासनिक ढांचा मज़बूत और राजनीतिक इच्छाशक्ति स्पष्ट थी. केरल और ओडिशा के आंकड़े बताते हैं कि मनरेगा अधिकार से अधिक प्रशासनिक योजना बन गई है, ऐसे में वीबी-जी राम जी को क्या अलग करना होगा?

फरवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में ज़मानत देने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस पंकज भाटिया की आलोचना की थी. अब एक पड़ताल में सामने आया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच जस्टिस भाटिया की अध्यक्षता वाली एकल-न्यायाधीश पीठ ने दहेज संबंधित हत्या के 510 मामले सुने थे, जिनमें से 508 केस में उन्होंने आरोपी की ज़मानत मंज़ूर की.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को बदलने का आदेश दिया है. नौकरशाही में इस फेरबदल के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया.

झारखंड के रहने वाले लल्लन सिंह की 13 मार्च की रात मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट में मौत हो गई. बताया गया है कि इसे लेकर ख़बर फैली कि उनकी मृत्यु कार्यस्थल पर हुए हादसे में हुई और कंपनी प्रबंधन घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है. इस बात से मज़दूर आक्रोशित हो उठे, जिसके बाद कंपनी परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. पुलिस के मुताबिक श्रमिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.


