
क्या Whatsapp हमारे मैसेज पढ़ता है? कंपनी ने 1.32 करोड़ अकाउंट बंद किए तो उठे सवाल
Zee News
बेशक वॉट्सऐप ने कम्युनिकेशन आसान किया हो, लेकिन इससे भ्रामक, गलत और झूठी सूचनाएं भी तेजी से प्रसारित की जाती हैं. वहीं, समय-समय पर सवाल उठता है कि क्या वॉट्सऐप हमारे मैसेज पढ़ता है?
नई दिल्लीः भारत में वॉट्सऐप यूजर्स की संख्या किसी भी अन्य मैसेजिंग ऐप से ज्यादा है. आज वॉट्सऐप न सिर्फ एक-दूसरे से संपर्क करने का सबसे आसान तरीका है बल्कि इससे अब मनी ट्रांसफर भी किया जा सकता है. बेशक वॉट्सऐप ने कम्युनिकेशन आसान किया हो, लेकिन इससे भ्रामक, गलत और झूठी सूचनाएं भी तेजी से प्रसारित की जाती हैं.
सोशल मीडिया कंपनियों के लिए कार्रवाई की रिपोर्ट देना अनिवार्य यही वजह है कि नए आईटी रूल्स 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के तहत सभी सोशल मीडिया कंपनियों को गलत और भड़काऊ सामग्री के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई इसकी रिपोर्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है. सभी सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी मासिक रिपोर्ट शेयर करना अनिवार्य है.
