)
क्या IPL 2026 के बाद धोनी लेंगे संन्यास? CSK के CEO ने कर दिया दूध का दूध और पानी का पानी
Zee News
Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स से विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को ट्रेड करके यह इशारा दिया कि उन्होंने धोनी के रिटायरमेंट के बाद भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 से पहले कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंप दी थी.
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे या नहीं, अब इस बात को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है. काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी के IPL भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चल रही सभी अटकलों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.
क्या IPL 2026 के बाद धोनी लेंगे संन्यास?
पत्रकारों ने काशी विश्वनाथन से पूछा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी IPL के आने वाले सीजन में CSK के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे, तो उन्होंने कहा, 'वह खेलेंगे, वह खेलेंगे.' बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 से पहले कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंप दी थी. हालांकि, CSK का यह इतिहास का सबसे खराब सीजन रहा, जब वह 14 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और 10 टीमों की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही. यह लगातार दूसरा सीजन था जब वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे.
ये भी पढ़ें- पहला मैच तो बारिश से धुला, अब कितने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान? समझें पूरा समीकरण
संजू सैमसन को ट्रेड किया
