
क्या Corona Vaccine से पुरुष हो जाएंगे नपुंसक और महिलाएं बांझ? सरकार ने कहा- कोई वैज्ञानिक आधार नहीं
Zee News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने दोहराया है कि कोविड-19 रोधी टीका लगवाने से पुरुषों के नपुंसक और महिलाओं के बांझपन का शिकार होने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं.
नई दिल्ली: देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोराना वैक्सीन (Corona Vaccine) मुफ्त दिए जाने के पहले दिन रिकॉर्ड 86.16 लाख टीका लगाया गया. कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ सरकार ने टीकाकरण कार्यक्रम को तेज कर दिया है. हालांकि इस बीच लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद नपुंसकता और बांझपन का डर सता रहा है, जिस पर सरकार ने जवाब दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने दोहराया है कि कोविड-19 रोधी टीका लगवाने से पुरुषों और महिलाओं के बांझपन का शिकार होने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और टीके सुरक्षित व प्रभावी हैं. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आई खबरों में कोविड-19 टीकाकरण के चलते प्रजनन आयु के लोगों के बीच बांझपन को लेकर चिंता जताई गई है.More Related News
