)
क्या CM हाउस गुंडों को रखने के लिए है? स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में SC की टिप्पणी
Zee News
Swati Maliwal Bibhav Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बिभव कुमार पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि एक महिला के साथ गलत व्यवहार करते हुए उन्हें शर्म नहीं आई? क्या CM आवास गुंडों को रखने के लिए है?
नई दिल्ली: Swati Maliwal Bibhav Kumar Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली स्थित CM आवास में हुई कथित मारपीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सचिव बिभव कुमार पर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि उनको एक महिला से गलत बर्ताव करते हुए शर्म नहीं आई? कोर्ट ने पूछा, क्यों कोई बिभव कुमार के खिलाफ गवाही देगा? क्या CM हाउस गुंडों को रखने के लिए है? सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार को राहत नहीं मिली. उन्हें जमानत नहीं दी गई है. मामले पर अगली सुनवाई 7 अगस्त को होनी है.
