
क्या होती है Corona की बूस्टर डोज़?..जानें इस खुराक पर केंद्र ने क्या कहा?
Zee News
कई विकसित देश लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज़ देने का फैसला कर चुके हैं, ऐसे में यह सवाल हिंदुस्तान में भी खड़ा हो रहा है कि देश में कोरोना की बूस्टर डोज़ कब दी जाएगी।
देश में कोरोना के मामलों में काफ़ी गिरावट आई है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी कोरोना के मामले 10,000 से 1,00,000 के बीच हैं। सरकारें कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ़ तैयारी कर रही हैं, ऐसे में कोरोना की बूस्टर डोज़ का नाम सामने आ रहा है। कई विकसित देश लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज़ देने का फैसला कर चुके हैं, ऐसे में यह सवाल हिंदुस्तान में भी खड़ा हो रहा है कि देश में कोरोना की बूस्टर डोज़ कब दी जाएगी। आपको बता दें बूस्टर डोज़ उन लोगों के लिए है जो लोग पूरी तरह से कोविड के खिलाफ़ वैक्सीनेट हो चुके हैं। यह डोज़ बीमारी के खिलाफ़ एक्सट्रा इम्युनिटी देती है।
बूस्टर खुराक के बारे में क्या कहता है स्वास्थ मंत्रालय?
