
क्या है सेंगोल का इतिहास, जो नए संसद भवन की बढ़ाएगा शोभा
Zee News
Sengol History: जब से सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित करने की बात सामने आई है, तब से हर कोई इसके बारे जानने के लिए उत्सुक है. सेंगोल का तमिलनाडु से गहरा नाता है. क्या है इसका इतिहास चलिए आपको बताते हैं.
नई दिल्ली: Sengol History: सेंगोल तमिल भाषा के शब्द 'सेम्मई' से बना हुआ है, जिसका अर्थ होता है धर्म, निष्ठा और सच्चाई. 14 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू को तमिलनाडु की जनता से सेंगोल भेंट किया था. जिसके सालों बाद सेंगोल गुमनामी में खो गया. अब 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के समय सालों बाद एक बार फिर सेंगोल का नाम हर तरफ चर्चा में बना हुआ है. पीएम मोदी आजाद भारत की इस बहुमूल्य निशानी को नए संसद में स्थापित करने जा रहे हैं.
More Related News
