
क्या है बैंक प्रोत्साहन योजना? जिससे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देगी सरकार
Zee News
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. रुपे कार्ड, भीम यूपीआई से खरीद होने पर बैंकों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी. ये नियम अधिसूचित कर दी गई है.
नई दिल्ली: सरकार ने रुपे डेबिट कार्ड और भीम यूपीआई मंच के जरिये दुकानों पर लगी पीओएस मशीनों एवं ई-कॉमर्स लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए 2,600 करोड़ रुपये की बैंक प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है.
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की कोशिश इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वेबसाइट पर 14 जनवरी को जारी एक अधिसूचना में इस प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई है. यह वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के संबंध में की गई घोषणा का ही एक हिस्सा है.
More Related News
