
क्या है कारोबारी Manish Gupta की मौत का सच? पुलिस के दावों पर क्यों उठ रहे सवाल
Zee News
Manish Gupta Death Case: कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गोरखपुर के एसएसपी और डीएम मीनाक्षी गुप्ता को इंसाफ का भरोसा दिला रहे हैं.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत को लेकर यूपी पुलिस कठघरे में है. खाकी के दामन पर हत्या के आरोप के दाग लगे हैं, जिन्हें धोना उसके लिए मुश्किल साबित हो रहा है. यूपी पुलिस ने मनीष गुप्ता की मौत (Manish Gupta Death Case) को दुर्घटना करार दिया है, लेकिन परिवार का दावा है कि पुलिसवालों ने पीट-पीट कर मनीष गुप्ता की हत्या की. ज़ी न्यूज़ ने कानपुर से लेकर गोरखपुर तक पड़ताल की, जिसमें पुलिस की थ्योरी पर 10 सवाल सामने आए. शायद इन्हीं 10 सवालों में मनीष की मौत का सच छिपा है.
सवाल नंबर 1- क्या मनीष गुप्ता की मौत सचमुच गिरने के कारण हुई?
