
क्या है एंटी ड्रोन सिस्टम और ये किस प्रणाली पर काम करते हैं, जानिए
Zee News
Know about Anti Drone System: इंडियन एयरफोर्स ने जम्मू में हमले के बाद 10 काउंटर अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम (CUAS) खरीदने की इच्छा जताई है. इन्हीं CUAS को बोलचाल की भाषा में एंटी-ड्रोन सिस्टम कहा जाता है.
नई दिल्लीः Know about Anti Drone System: जम्मू स्थित हवाई ठिकानों पर हुए ड्रोन हमलों के बाद इंडियन एयरफोर्स ने 10 एंटी ड्रोन सिस्टम की खरीदारी के लिए टेंडर जारी किए हैं. इन्हें लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ये टेंडर 28 जून को जारी किए गए हैं. इस बारे में एयरफोर्स अफसरों की ओर से कहा गया है कि पहले से ही एंटी ड्रोन सिस्टम की तैयारी जारी थी, लेकिन इस बारे में टेंडर 28 जून को जारी किया गया है. 26 जून को एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ ड्रोन अटैक देश में किसी भी मिलिट्री एरिया में हुआ पहला ड्रोन अटैक था, जिसके बाद ड्रोन और काउंटर ड्रोन टेक्नोलॉजी पर चर्चा तेज हुई.More Related News
