)
क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक की जगह खेलेंगे संजू? कप्तान सूर्या ने सुपर 8 मैच से पहले कर दिया बड़ा खुलासा
Zee News
T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला कल शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को सपोर्ट किया है.
T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला कल शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को सपोर्ट किया है. अभिषेक शर्मा हाल ही में दबाव में रहे हैं, क्योंकि उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी रन नहीं बनाया है. 3 पारियों में 3 बार शून्य पर आउट होने से अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर चिंता बढ़ गई है, जिससे टॉप ऑर्डर में बदलाव का संकेत मिल रहा है.
क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक की जगह खेलेंगे संजू?
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा को बाहर कर संजू सैमसन को उनकी जगह लेने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने मजाक में कहा कि उन्हें उन लोगों की चिंता है, जो अभिषेक शर्मा को लेकर परेशान हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'अभिषेक शर्मा की फॉर्म की जो चिंता कर रहे हैं, उनकी चिंता मैं कर रहा हूं.'
कप्तान सूर्या ने कर दिया बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'लोग अभिषेक के फॉर्म को लेकर इतने परेशान क्यों हैं? लेकिन मैं उन टीमों के बारे में सोचता हूं जो उसके खिलाफ खेलने वाली हैं. उसने अभी तक एक भी रन नहीं बनाया है. बाकी जवाब तो आप जानते ही हैं. जब वह रन बनाता है, तो आपने देखा है कि क्या होता है.' सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, 'ऐसा होता है, यह एक टीम स्पोर्ट्स है, यह चलता रहता है. अब टीम की जरूरत है कि खिलाड़ी अपनी पहचान के साथ खेले. इसलिए वह खेलने की कोशिश कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो ठीक है; अगर नहीं होता है, तो हम कवर करने के लिए हैं. पिछले साल उसने हमारे लिए कवर किया था, अब हम उसके लिए कवर करेंगे.'
