
क्या सचमुच महाराष्ट्र में है काला जादू जैसा अंधविश्वास? शिंदे vs उद्धव की जंग जारी
Zee News
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखपत्र सामना में ये दावा किया गया है कि महाराष्ट्र में शिंदे नीत सरकार के गठन के बाद काला जादू जैसा अंधविश्वास बढ़ा है.
नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले साल जून में राज्य में एकनाथ शिंदे-देवेन्द्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद से जादू-टोना जैसा अंधविश्वास बढ़ा है. इसने विपक्ष के कुछ नेताओं के साथ हुए हादसों का भी जिक्र किया.
'शिंदे गुट ने की जादू-टोना की विधि' पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा, 'मुख्यमंत्री शिंदे और उनके गुट के चालीस विधायक गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर गए. वहां उन्होंने जादू-टोना की विधि की. कहा जाता है कि भैंसे की बलि दी गई.' संपादकीय में कहा गया, 'कहते हैं कि यह बलि मुख्यमंत्री पद की स्थिरता के लिए दी गई.'
More Related News
