
क्या 'शपथग्रहण' की तैयारी में कुर्ता खरीद रहे पशुपति कुमार पारस, पूछा तो बोले - राज़ को राज़ रहने दो
NDTV India
जब पशुपति कुमार पारस से पूछा गया कि मोदी कैबिनेट के लिए क्या उन्हें अमित शाह का फोन आया था तो उन्होंने कहा कि राज को राज रहने दो.
बिहार में एलजेपी दो गुटों में बंट चुकी है. पहला खेमा पशुपति कुमार पारस का है तो दूसरा चिराग पासवान का. उधर, मोदी मंत्रिपरिषद में विस्तार की संभावनाओं के बीच पशुपति कुमार पारस कुर्ते की खरीददारी में व्यस्त दिखे. माना जा रहा है कि वह शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह जरूर मिलेगी. एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को पासवान जी की पहली जयंती मनाई गई. रामविलास पासवान पूरे देश के नेता थे. वह अमीर- गरीब सभी की नुमाइंदगी करते थे. वह हमारे बड़े भाई थे. हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या आप शपथ लेने वाले हैं, क्या अमित शाह का फोन आया था तो उन्होंने कहा कि राज को राज रहने दो.












