
क्या मिट गईं दूरियां? एक मंच पर दिखे बाबा और बघेल, टीएस ने की तारीफ, सीएम ने महाराज कह बुलाया
Zee News
लंबे समय बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव एक मंच पर नजर आए.
रायपुरः छत्तीसगढ़ में ''तीजा-पोरा तिहार'' त्यौहार के मौके पर आज बड़ा सियासी नजारा देखने को मिला. प्रदेश में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच आज छत्तीसगढ़ के दाऊ और बाबा यानि सीएम भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव एक मंच पर एक साथ दिखे. इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने एक दूसरे से बातचीत भी की. जिससे प्रदेश के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ढाई-ढाई साल सीएम पद को लेकर चल रही सियासी खींचतान क्या अब बंद हो गई है. सीएम बघेल ने किया बाबा का स्वागत दरअसल, ''तीजा-पोरा तिहार'' के मौके पर सीएम हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में टीएस सिंहदेव भी पहुंचे. खुद मुख्यमंत्री बघेल ने उनका स्वागत किया. खास बात यह रही कि इस दौरान सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पास-पास बैठे. दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत भी होती रही. जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी ने टीएस सिंहदेव का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.More Related News
