)
क्या भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में बारिश डालेगी खलल? अहमदाबाद से मौसम को लेकर आ गया ये बड़ा अपडेट
Zee News
India Vs South Africa: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मैच में रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा. टीम इंडिया इस मैच में ग्रुप-A में USA, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पर जीत के बाद उतरेगी. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच दिसंबर 2025 में पांच मैचों की T20I सीरीज हुई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज की थी.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले मैचों से पहले दो पॉइंट्स मिलने से डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ज्यादा फायदा मिलेगा. भारत अपनी खतरनाक बैटिंग लाइन-अप की कुछ कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहा है. इन-फॉर्म ईशान किशन की अच्छी शुरुआत ने भारत को ज्यादातर मैचों में एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया है. टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि अभिषेक शर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप में अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ दें.
लगातार तीन मैचों में डक पर आउट
हैरानी की बात है कि अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक अपने लगातार तीन मैचों में डक पर आउट हुए हैं. साउथ अफ्रीका के ज्यादातर बल्लेबाजों का ध्यान टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक पर होगा, जिसमें वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के नाम शामिल हैं. साउथ अफ्रीका को क्विंटन डि कॉक और एडेन मार्करम की ओपनिंग जोड़ी से एक मजबूत शुरुआत की जरूरत होगी. इसके बाद रयान रिकेल्टन, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी अटैक कर सकते हैं.