
क्या भारत के लिए परेशानी की वजह बनेगा कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट?
Zee News
Covid-19 Delta Plus variant: कोरोना का नया म्यूटेंट क्या बनेगा भारत में परेशानी और तीसरी लहर की वजह
नई दिल्ली: भारत में जिस वक्त कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अपने चरम पर थी तब से ही सरकार से लेकर आम लोगों तक सभी को तीसरी लहर का डर सताने लगा था. दूसरी लहर के दौरान माना गया कि भारत में पाया गया कोरोना का डेल्टा वैरिएंट परेशानी की मुख्य वजह था. कोराना का ये वैरिएंट अन्य म्यूटेंट की तुलना में तेजी से फैलता है और घातक होता है. भारत में बढ़ते कोरोना के बढ़ते वैक्सीनेशन की खबरों के बीच मंगलवार को एक खबर ये भी आई की देश में अब तक कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस वैरिएंट’ के 22 मामलों का पता चला है. सरकार के मुताबिक यह अभी चिंता करने वाला वैरिएंट नहीं है.More Related News
