
क्या बच्चों में लंबे समय तक रहेगा कोरोना का असर? जानिए एक्सपर्ट्स ने क्या कहा
Zee News
एक्सपर्ट कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को लेकर चिंता में हैं, उन्हें लगता है कि ये बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है और उसके लंबे समय से असर रह सकते हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Corona Virus) से जुड़े हुए तमाम सवाल ऐसे हैं, जिनका सही जवाब अभी तक नहीं मिला है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल और चिंता बच्चों को लेकर है. बच्चों के माता-पिता के मन में एक सवाल गूंज रहा है कि क्या बच्चों पर लंबे समय तक कोरोना वायरस का असर रह सकता है? कई एक्सपर्ट (Expert) का मानना है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave Of covid-19) आई तो ये बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है. इसके बाद पेरेंट्स की ये चिंता बिल्कुल जायज है. कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद बच्चों पर लंबे वक्त तक असर रहने वाले सवाल का जवाब 'हां' है. लेकिन कुछ स्टडी से पता चलता है कि बच्चों में एडल्ट की तुलना में उन लक्षणों से प्रभावित होने की आशंका कम होती है, जो संक्रमण के एक महीने या उससे अधिक समय तक बने रहते हैं. बच्चों में लंबे कोरोना वायरस के रूप में जाने जाने वाले लक्षण अक्सर कितनी बार देखने को मिलते हैं, इसे लेकर अनुमान अलग-अलग हैं.More Related News
