
क्या फिर BJP में वापसी करेंगे Shatrughan Sinha? बिहारी बाबू ने पीएम मोदी को लेकर ट्वीट को बताया 'व्यंग्य'
Zee News
शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने रविवार को ट्वीट कर कहा था, 'दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं. अपने दुखों से दुखी, दूसरों के दुख से दुखी, दूसरों के सुख से दुखी और बिना बात खामखां मोदी से दुखी.'
पटना: अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वापसी को लेकर जारी अटकलों को खारिज किया है. बता दें कि हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसके बाद उनके भाजपा में वापसी के प्रयास के रूप में देखा जाने लगा था. दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं.. शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अब कहा है कि उन्होंने वह टिप्पणी एक 'व्यंग्य' के तौर पर की थी और पार्टी बदलने की कोई इच्छा नहीं है. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा था, 'दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं. अपने दुखों से दुखी, दूसरों के दुख से दुखी, दूसरों के सुख से दुखी और बिना बात खामखां मोदी से दुखी.'More Related News
