
क्या जय प्रकाश नारायण बन सकते थे देश के दूसरे पीएम? ठुकराया था नेहरु का ये प्रस्ताव
Zee News
Jayaprakash Narayan Birth Anniversary: जब जय प्रकाश नारायण ने इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था तब उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का तीसरा मौका मिला था.
नई दिल्ली: क्या जय प्रकाश नारायण (Jayaprakash Narayan) जवाहर लाल नेहरु (Jawaharlal Nehru) के बाद देश के दूसरे प्रधानमंत्री (Second Prime Minister Of India) बन सकते थे? 11 अक्टूबर 1902 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया में हुआ था और वर्ष 1974 में उन्होंने ही सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके जीवन में तीन बार ऐसे मौके आए जब वो देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे.
वर्ष 1952 में देश के पहले लोक सभा चुनाव के बाद जवाहर लाल नेहरु नई सरकार के गठन की तैयारी कर रहे थे और वो अपनी टीम में एक ऐसा सदस्य चाहते थे, जो प्रधानमंत्री रहते हुए उनके गलत फैसलों और नीतियों की आलोचना करने में जरा भी ना डरे और इस रोल के लिए जे. पी. सबसे फिट नेता थे.
