
क्या कोरोना को हराने में शाकाहारी भोजन से मिलती है मदद?
Zee News
एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि शाकाहारी भोजन करने वालों में कोरोना के गंभीर लक्षण पैदा होने का कम खतरा होता है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या शाकाहारी भोजन से कोविड-19 को हराने में मदद मिलती है?
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से ही ऐसे सुझाव दिये जाते रहे हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ या आहार इस संक्रमण से रक्षा कर सकते हैं लेकिन क्या इस तरह के दावे विश्वसनीय हैं? ‘बीएमजे न्यूट्रीशन, प्रिवेंशन एंड हेल्थ’ में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में इस अवधारणा की जांच की गई है. इसमें पाया गया कि जिन स्वास्थ्य पेशेवरों ने शाकाहारी या मिश्राहारी (जिनमें मांस नहीं खाया जाता लेकिन मछली खायी जाती है) भोजन किया उनमें कोविड-19 के मध्यम से गंभीर लक्षण पैदा होने का खतरा कम हो गया.More Related News
