
क्या कहते हैं गांव के किसान? 2022 में यूपी में किसकी बनेगी सरकार
Zee News
उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून की वापसी का ऐलान कर दिया है. ज़ी हिन्दुस्तान की टीम ने गांव में जा कर खेतों में काम करने वाले किसानों से उनके मूड को जाना और समझा. इस बार किसानों का झुकाव किस ओर होगा?
बलिया: Ground Report- भारत एक कृषि प्रधान देश है, ऐसे में किसानों का सम्मान ही देश का सम्मान होगा. खास तौर पर उन किसानों का जो सिर्फ नाम के किसान नहीं, बल्कि खेतों में काम करके देश का पेट पालते हैं. ज़ी हिन्दुस्तान की टीम भी यूपी के बलिया पहुंची. गांव के खेतों में काम करने वाले किसानों से हमने बात की और सभी का नब्ज टटोलने की कोशिश की.
खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे एक किसान के ट्रैक्टर पर हम भी जा कर बैठ गए. हमने उनसे उनके काम के बारे में पूछा कि आप क्या-क्या करते हैं. जुताई कर रहे किसान ने बताया कि अभी तो हम जुताई कर रहे हैं, लेकिन बुआई और कटाई सभी काम हम करते हैं.
