
क्या कश्मीरी पंडित हैं Rahul Gandhi? सरकार होने के बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया
Zee News
Kashmiri Pandit: 1990 के बाद करीब 15 साल तक केंद्र में राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस की सरकार थी. जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री रहा लेकिन कश्मीरी पंडितों के लिए उनकी सरकार ने कुछ नहीं किया.
नई दिल्ली: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बयान में कहा कि वो और उनका पूरा परिवार कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) है. अगर आप कश्मीरी पंडित हो, इतने दिन आपकी सरकार रही जब पलायन हुआ, उसके बाद भी सरकार रही, केंद्र में भी रही, जम्मू-कश्मीर में भी रही और अब्दुल्ला के साथ सरकार बनाते रहे, आपको तो कहने का हक ही नहीं है, आप शानदार बंगले में रहते हो. 1990 से 2021 के बीच 31 वर्षों में केंद्र में कांग्रेस की 15 साल तक सरकार रही. 1991 से 1996 तक पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार थी और 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह की सरकार थी. लेकिन कांग्रेस ने कभी कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया.More Related News
