
क्या एलन मस्क नहीं खरीदेंगे ट्विटर! डील को लेकर किया ये बड़ा एलान
Zee News
ट्विटर डील को लेकर एलन मस्क ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि इस सौदे को फिलहाल 'अस्थायी तौर पर स्थगित' करने का फैसला किया गया है.
नई दिल्लीः Elon Musk Hold Twitter Deal: एलन मस्क ने एक ट्वीट कर लोगों को हैरत में डाल दिया है. अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया है कि फिलहाल ट्विटर डील को कुछ समय के लिए होल्ड कर दिया है. एलन मस्क ने शुक्रवार ट्वीट के जरिए अपने इस फैसले के बारे में लोगों को जानकारी दी. इस ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया कि डील को क्यों होल्ड किया गया है. Twitter deal temporarily on hold pending details supporting calculation that spam/fake accounts do indeed represent less than 5% of users
मस्क ने ट्विटर के ही मंच से जारी एक संदेश में सौदे को अस्थायी तौर पर रोकने की जानकारी दी. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि स्पैम एवं फर्जी खातों से जुड़े ब्योरा इस सौदे को जारी रखने के लिए कितना बड़ा जोखिम खड़ा कर सकता है.
