
क्या आपको पता है ये काम भी आते हैं बिजली चोरी की श्रेणी में, इनसे बचें नहीं तो आपको जाना पड़ सकता है जेल
Zee News
आखिर कौन-कौन-सा अमल बिजली चोरी में आता है, यह लोगों को पता भी नहीं होता है. कई लोग अनजाने में भी बिजली की चोरी करते हैं. आइये जानते हैं क्या है बिजली चोरी.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश और बिहार समेत मुल्क के कई रियासतों में बिजली चोरी की समस्या बेहद आम है. लाख कोशिशों के बाद भी इसे रोका नहीं जा सका है. इससे सालाना बिजली कंपनियों को करोड़ो का नुकसान उठाना पड़ता है. वहीं बिजली चोरी को कानूनन जुर्म माना गया है. पकड़े जाने पर इस जुर्म के लिए जुर्माना और जेल की सजा या दोनों हो सकती है. हालांकि दूसरी मुश्किल यह भी है कि आखिर कौन-कौन-सा अमल बिजली चोरी में आता है, यह लोगों को पता भी नहीं होता है. कई लोग अनजाने में भी बिजली की चोरी करते हैं. ये सारे अमल हैं गैर- कानूनी जान-बूझकर बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर उसे खराब करना या किसी तरह का नुकसान पहुंचाना गैर कानूनी है. किसी दूसरे टैरिफ में कनेक्शन लेकर किसी दूसरे टैरिफ में बिजली का इस्तेमाल करना भी गैर कानूनी है. बिजली बिल कम करने के लिए मीटर के अंदर कोई डिवाइस लगाना भी कानूनन जुर्म है. मीटर की क्षमता से ज्यादा बिजी खर्च करना कटे हुए बिजली कनेक्शन को बिना बकाया जमा किए चालू कराना, अपने कनेक्शन से किसी और को बिजली बेचना, खरीदना सभी को अपराध माना गया है. एक कनेक्शन लेकर घर में दो जगह से बिजली का कनेक्शन लाना, भारी मशीनों को चोरी की बिजली से चलाना सभी को बिजली कानूनों के मुताबिक दंडनीय अपराध बताया गया है.More Related News
